यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा। अपनी प्रतिभा और मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। बीते साल की कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, सफलता आपके कदम चूमेगी।
आत्मबल और उत्साह बना रहेगा। विरोधियों को मात देने में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र एवं समाज में प्रतिष्ठा तथा महत्व बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। जमीन अथवा मकान खरीदने के प्रयास में सफल होंगे।
व्यावसायिक लाभ एवं साख में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का अवसर मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सेना, पुलिस, शोध कार्य, चिकित्सा, न्याय एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।