बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

इस साल शादी की है तैयारी तो जानें कब है शुभ मुहूर्त

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

14 दिसंबर 2013 को सूर्य के धनु राशि में आने के बाद से मलमास शुरु हो गया था। इस कारण से शादी ब्याह और शुभ कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ था। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में पहुंच चुका है और मलमास समाप्त हो चुका है।

लेकिन शुक्र के अस्त होने की वजह से शादी ब्याह का योग नहीं बन रहा था। 18 जनवरी को शुक्र के उदय होने पर शादी की शहनाईयां फिर गूंजने लगेगी।

पंडित रमाशंकर बताते हैं कि 18 जनवरी को शुक्र तारे के उदय होते ही शादी विवाह का योग बन जाएगा। 15 जनवरी से 10 मार्च तक शादी-विवाह के लिए 50 से अधिक शुभ मुहूर्त आएंगे।

पढ़ें, अपनी राशि से जानिए शादी में आने वाली बाधा कैसे दूर करें

20 जनवरी को गणेश चतुर्थी, 26 जनवरी को रवि दशमी, दो फरवरी गौरी तृतीया, चार फरवरी वसंत पंचमी, आठ फरवरी शनि नवमी, 14 फरवरी माघी पूर्णिमा, 15 फरवरी फाल्गुन प्रतिपदा, 18 फरवरी वसंत ऋतु दिवस और तीन मार्च को फैलेरा दूज ये ऐसे मुहूर्त हैं, जिनमें सबसे अधिक शुभ कार्य होंगे।

दस मार्च के बाद होलाष्टक प्रारंभ होने से शुभ कार्य फिर से बंद हो जाएंगे, लेकिन 17 अप्रैल से दोबारा समय शुभ योग बनेगा।
विज्ञापन

Recommended

58 साल बाद शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग, इन 3 राशि के लोगों की खुलेगी बंद किस्मत

07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed