फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किया हमला, बोले - ज्ञानेश कुमार के सीईसी बनने से पहले भी कई चुनाव हार चुकी है पार्टी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की हार की बौखलाहट है। कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रही है जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि ज्ञानेश कुमार 2025 के बाद चुनाव आयुक्त बने हैं जबकि उससे पहले भी कांग्रेस देशभर में कई चुनाव हार चुकी है। आगे भी जहां चुनाव होंगे वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के दम पर जनता का विश्वास जीता है और जनता फिर से पार्टी पर ही भरोसा जताएगी। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर राष्ट्रपति का आभार दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के सवाल पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का सम्मान करती है। उन्होंने अनुसूचित जाति के व्यक्ति को संवैधानिक पद पर नियुक्त किए जाने को समाज के लिए बड़ा सम्मान बताया और इसके लिए राष्ट्रपति के प्रति आभार जताया। इस मुद्दे पर भी उन्होंने कांग्रेस की राजनीति पर भी सवाल उठाए। एसआईआर पर सवाल, चंपावत का मामला उठा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पूछे गए सवाल में चंपावत से जुड़े एक मामले का जिक्र किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि एसआईआर में जो गड़बड़ियां आ रही हैं चुनाव आयोग की ओर से उन्हें ठीक किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें