जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बृहस्पतिवार को उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में मरीजों को अस्पताल से ही निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में करीब 10 लाख रुपये से लैप्रोस्कोपिक सेट, इमरजेंसी के लिए पांच मल्टीपैरा मॉनीटर और एक ईसीजी मशीन खरीदने को मंजूरी दी गई। प्रसव सेवाओं के लिए मैटरनिटी टेबल खरीदने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के बाद डीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और आईसीयू का निरीक्षण कर मरीजों से उपचार एवं भोजन की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के उपचार के लिए जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र स्थापित करने और अस्पताल में काउंसलर की तैनाती के निर्देश भी दिए।