कंसमर्दिनी मंदिर के समीप बृहस्पतिवार को हंस फाउंडेशन अस्पताल और गौसेवा संवर्धन समिति के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें 135 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि 28 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित हुए।चयनित मरीजों को 15 नवंबर को श्रीनगर रोडवेज बस अड्डे से सतपुली स्थित हंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया जाएगा। मरीजों के ऑपरेशन के साथ आने-जाने, भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी।