फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव का आयोजन

सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनगर में बुधवार को सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बिजनौर डायसिस के सात विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनगर को ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता ट्रॉफी सेंजो स्कूल, किलकिलेश्वर और सेंट थॉमस स्कूल, पौड़ी को प्रदान की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और रिबन काटकर किया गया। इसके बाद प्रार्थना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। महोत्सव में सामूहिक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, एकल नृत्य, निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला, एकल अभिनय और वेशभूषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फादर फ्रांसिस ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन के साथ ही विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें