बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के तहत बुधवार को नगर निगम परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक हुनर का प्रदर्शन किया।छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगों के संयोजन से आकर्षक रंगोली तैयार कीं। किसी ने पारंपरिक आकृतियों को उकेरा तो किसी ने अपनी रचनात्मक सोच से रंगोली को खास रूप दिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में अपनी रंगोली को सबसे आकर्षक बनाने की होड़ देखने को मिली। रंगों से सजी रंगोलियों ने नगर निगम परिसर को आकर्षक बना दिया।