16 नवंबर को लाता में मां नंदा अपने गर्भगृह से क्षेत्र भ्रमण के लिए बहाकर निकली थी। पहले दिन सुभाईं गाँव व दूसरे दिन दूसरे बड़ागांव के बाद अपने तीसरे पड़ाव सलूड़-डुंग्रा में पहुंची जहां पर चार दिन तक विभीन्न धार्मिक आयोजन शुरू हो गया है। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु सलूड़-डुंग्रा गांव मे पहुँच रहे हैं।