फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के अखाड़े से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं प्रीति पटेल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

कजाकिस्तान में आयोजित पांच दिवसीय वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप प्रतियोगिता में वाराणसी की बेटी प्रीति पटेल ने कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और अपने गांव का नाम रोशन किया है। मिट्टी के अखाड़े से शुरू हुआ उनका सफर अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गया है। प्रीति आराजी लाइन विकासखंड के सजोई स्थित अखाड़े में अभ्यास कर प्रतियोगिता की तैयारी करती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को प्रीति के गांव लौटने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचकर फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद स्वागत जुलूस चांदपुर, लोहता, कोरौता और अकेलवा होते हुए सजोई स्थित अखाड़े पर पहुंचा। यहां गांव की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रीति का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें