काशी में देव दीपावली का महापर्व मंगलवार को भव्यता और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गंगा के 84 घाटों से लेकर वरुणा नदी के तट और शहर के कुंड-तालाबों तक असंख्य दीपों की रोशनी ने अद्भुत छटा बिखेरी। गंगा के दोनों तट दीपों से जगमगाते नजर आए। दशाश्वमेध घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।