रिजर्व पुलिस लाइन के पास पुराने आरआई आवास परिसर में नए पुलिस कमिश्नरेट भवन का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के बाद मंत्री रविंद्र जायसवाल और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने भवन निर्माण की जानकारी दी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनने से पुलिस प्रशासन को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।