फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: सड़क पर बिखरी मिट्टी बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो; कई यात्री घायल

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि सड़क के डिवाइडर में मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था। इस दौरान मिट्टी सड़क पर फैल गई, लेकिन उसे हटाने या यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। इसी वजह से ऑटो मिट्टी पर फिसलकर पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, डिवाइडर में मिट्टी डालने के दौरान सड़क पर काफी मिट्टी फैल गई थी। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रहा ऑटो मिट्टी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो में सवार यात्रियों को चोटें आईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें