धनतेरस को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मां अन्नपूर्णा के दरबार में तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने बुधवार को पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अगले चार दिन तक 80 फीसदी फोर्स सड़क पर होनी चाहिए और प्रमुख चौराहे, बाजार का 80 फीसदी सड़क का हिस्सा खाली दिखना चाहिए।