फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में 58 सेकंड में 151 नारियल फोड़कर बाहुबली ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

सुल्तानपुर में कादीपुर के अल्देमऊ नूरपुर स्थित अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ में आयोजित तीन दिवसीय बाबा सत्यनाथ महोत्सव के अंतिम दिन विश्व रिकॉर्ड धारी धर्मेंद्र राजभर बाहुबली ने अपने हैरतअंगेज करतब से लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने महज 58 सेकेंड में एक के बाद एक 151 नारियल फोड़कर अपनी अद्भुत शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। उनका यह कारनामा देखकर महोत्सव में मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। धर्मेंद्र राजभर बाहुबली ने अपना यह करतब युवाओं को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा का उपयोग देशसेवा व समाजहित में करने का संदेश दिया। उनके इस प्रदर्शन ने महोत्सव में खास आकर्षण पैदा किया। महोत्सव के अंतिम दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। दिन में पूजन-अर्चन के बाद प्रवाचक कौशलेंद्र महाराज ने भागवत कथा के धुंधकारी प्रसंग का वर्णन किया। वहीं, मेले में अभिमन्यु मौर्य, नीरज शर्मा, विपुल पांडेय और अंजू यादव ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। महोत्सव संयोजक एवं पीठाधीश्वर कपाली बाबा ने कहा कि अल्देमऊ कभी नागवंशी भर शासकों का केंद्र रहा है। समापन समारोह में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, एसपी विनीत जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें