पिपरी पुलिस ने ओडिशा का फर्जी नंबर प्लेट लगाकर महिंद्रा एक्सयूवी से महोबा ले जाए जा रहे दो क्विंटल गांजा बुधवार की रात बरामद किया। महोबा के रहने वाले दो अंतरराज्यीय तस्कर भी गिरफ्तार किए गए। बरामद गांजा की वाहन समेत कीमत 1.10 करोड़ रुपये होने का दावा किया जा रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह की गतिविधियां और उससे जुड़े नामों के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। इसके आधार पर सरगना सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। तस्करों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।