सीतापुर में सिधौली कस्बा के महमूदाबाद चौराहे पर दो 16 चक्का ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक बलदेव (48), निवासी श्रेष्ठ खेड़ा, थाना बिलासपुर, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगे चल रहे 16 चक्का ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे 16 चक्का ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर यातायात निरीक्षक राजबहादुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरक्षियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया और जाम खुलवाया।