फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: श्यामनाथ तीर्थ 75 हजार दीयों व लेजर लाइट से हुआ जगमग

शहर के प्रसिद्ध श्यामनाथ मंदिर में छोटी दिवाली पर 75 हजार दीयों की दीपमाला सजी तो अलौकिक छटा नजर आई। लेजर लाइट की रंग-बिरंगी रोशनी ने इसमें चार चांद लगा दिए। दीयों की टिमटिमाहट व लेजर लाइट से यहां का दृश्य भव्य व दिव्य दिखाई दिया। श्यामनाथ तीर्थ के इस अद्भुत, अलौकिक व अविस्मरणीय नजारे का गवाह बनकर हर कोई उत्साहित दिखाई दिया। हर साल की तरह इस बार भी श्यामनाथ तीर्थ में दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान तीर्थ परिसर में 75 हजार दीप प्रज्जवलित किए गए। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तीर्थ प्रांगण में बने अलग-अलग ब्लाकों में दीप जलाकर भगवान शिव की आराधना की। मनमोहक ढंग से सजे प्रांगण में आरती के बाद लेजर लाइट के माध्यम से रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां प्रसारित की गईं तो लोग रोमांचित नजर आए। हर कोई इस भव्य नजारे को अपने मोबाइल में कैद करता नजर आया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, पालिकाध्यक्ष नेहा अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, नमींद्र अवस्थी, विपुल सिंह, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें