फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और बाइक बरामद

सीतापुर के सिधौली थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी ओमकार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमकार पुत्र छुटकन्ने निवासी कुम्हारनपुरवा, थाना बिसवां, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। आरोपी थाना सिधौली में दर्ज चोरी और नकबजनी के दो मुकदमों में वांछित चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, थाना सिधौली और एसओजी की संयुक्त टीम ने कोनी घाट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 8 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार ओमकार शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, सेंधमारी, मारपीट, महिला संबंधी अपराध और अवैध शस्त्र रखने सहित विभिन्न धाराओं में करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास सीतापुर, लखनऊ और बाराबंकी जनपदों के विभिन्न थानों से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें