फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी

शाहजहांपुर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संविदा चालकों-परिचालकों और आउटसोर्स कार्मिकों के पारिश्रमिक में वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारी दोपहर को बस अड्डा परिसर में एकत्र हुए। कर्मचारी नेताओं ने संविदा चालकों-परिचालकों और आउटसोर्स कार्मिकों के पारिश्रमिक में वृद्धि, चरणबद्ध नियमितीकरण और उनके भविष्य व सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। इसके साथ ही नियमित कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीयकृत और निजी बसों के अवैध व अनधिकृत संचालन से निगम के राजस्व को नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिसंबर तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 16 दिसंबर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शाखा मंत्री विनोद मिश्रा, साहब राम, अमित पांडेय और नीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें