फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में हर गतिविधि पर रखें नजर, सूचना मिलते ही होगी कार्रवाई

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए महुली पुलिस ने होमगार्ड जवानों के साथ बैठक की। थाना प्रभारी दुर्गेश पांडेय ने जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। होमगार्ड जवान क्षेत्र में पुलिस की आंख और कान के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी जवान अपने-अपने क्षेत्रों में छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें