फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान करने जा रहे दो दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

गंगा स्नान करने जा रहे पड़ोसी जिले संभल के छावड़ा गांव के रहने वाले बाइक सवार ओमेंद्र सिंह (36) और रविंद्र सिंह को बजरफुट से भरे हुए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ओमेंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि दूसरे दोस्त फौजी रविंद्र जख्मी हो गए है। परिजनों के मुताबिक रविंद्र फौज में है और उनकी तैनाती श्रीनगर में है। रविंद्र अवकाश पर आए हुए थे और वह अपने पड़ोस के रहने वाले दोस्त ओमेंद्र के साथ गंगा स्नान करने जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नगर के चंदौसी चौराहे पर रामपुर दिशा की ओर से आ रहे बज्रफुट से भरे हुए ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने ओमेंद्र को देखकर मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी गई। परिवार के लोग भी बिलखते हुए शाहबाद सीएचसी पहुंचे। उधर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले ट्रक को कब्जे में ले लिया। उसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। जबकि घायल फौजी रविंद्र का उपचार चल रहा है। इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें