रामपुर। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचकर ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझा। इस दौरान उन्होंने स्वयं ईवीएम का बटन दबाकर डमी मतदान किया और मतदान प्रक्रिया का अनुभव लिया। अधिकारियों ने उन्हें ईवीएम के माध्यम से मतदान करने और वीवीपैट पर पर्ची प्रदर्शित होने की प्रक्रिया की जानकारी दी। डीएम ने मतदान प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शन केंद्र का उद्देश्य लोगों को ईवीएम और वीवीपैट के प्रति जागरूक करना है।