सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग ने शाहबाद स्थित राणा शुगर मिल परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए। यात्रीकर अधिकारी होरीलाल वर्मा ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने निर्धारित गति से वाहन चलाने, मोबाइल का प्रयोग नहीं करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। रिफ्लेक्टिव टेप से रात में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दूर से दिखाई देंगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।