फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर गिरा जर्जर बिजली का खंभा, 10 बाइक क्षतिग्रस्त

रामपुर रेलवे स्टेशन परिसर में लंबे समय से लटक रहे बिजली के तारों को हटाने के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बिजली विभाग की टीम जब तारों को हटाने और अंडरग्राउंड केबल डालने की प्रक्रिया में जुटी थी, तभी नीचे से गल चुका बिजली का खंभा अचानक भरभराकर बाइकों पर गिर पड़ा। खंभे के साथ हाईटेंशन लाइन भी नीचे आ गिरी। इसकी चपेट में आने से स्टेशन परिसर में खड़ी करीब 10 बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि तार हटाने की कार्रवाई से पहले बिजली विभाग ने संबंधित फीडर बंद करा दिया था। यदि बिजली आपूर्ति चालू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक, रामपुर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से बिजली के तार लटक रहे थे। शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम स्टेशन परिसर पहुंची थी। यहां पुराने तारों को हटाकर अंडरग्राउंड केबल डालने की तैयारी की जा रही थी। टीम ने जैसे ही तार काटने शुरू किए, नीचे से जर्जर हो चुका खंभा अपना संतुलन खो बैठा और सीधे वहां खड़ी बाइकों पर जा गिरा। खंभा गिरने से उसके साथ हाईटेंशन लाइन भी बाइकों पर आ गिरी। इसके बाद बिजली विभाग की टीम खंभे और तारों को हटाने में जुट गई। हादसे में करीब 10 बाइक क्षतिग्रस्त होने से वाहन स्वामियों को नुकसान हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन वाहनों की मरम्मत और नुकसान की भरपाई कौन करेगा? फिलहाल बिजली विभाग और ठेकेदार एक दूसरे पर पल्ला झड़ते नजर आ रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें