फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झबरा के रिहान ने उन्नाव के दिलीप को चित कर जीता दंगल केसरी का खिताब

खीरों (रायबरेली)। विकासखंड के मेडौली गांव में बाबा निर्मलदास कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रायबरेली समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 40 पहलवानों के बीच 20 मुकाबले हुए। पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में झबरा, रायबरेली के पहलवान रिहान ने उन्नाव के दिलीप पहलवान को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। विजेता पहलवान को ग्राम प्रधान दिनेश बाबू भारती, शिवराम सिंह और धुन्नी सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, उन्नाव, कानपुर, लखनऊ और रायबरेली समेत कई जिलों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। अन्य मुकाबलों में रायबरेली के सत्येंद्र सिंह ने लालगंज के कलाम, उन्नाव के दिलीप ने दिल्ली के कुलतार सिंह, लखनऊ के अमरेश ने रायबरेली के टिंकू तथा पलटीखेड़ा के कुनाल सिंह ने लालगंज के लवकुश को हराया। विभिन्न मुकाबलों के विजेता पहलवानों को राजकुमार मिश्रा, संतोष पासी, राजन सिंह, शिवराज पासी, सूर्यप्रकाश और गौरव सिंह समेत अन्य लोगों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कुश्ती प्रतियोगिता के साथ लगे विशाल मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। लोगों ने कुश्ती का आनंद लेने के साथ मेले में लगे झूलों का लुत्फ उठाया और जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें