रायबरेली में भोजपुर समिति में खाद वितरण के लिए किसानों को कई दिनों का इंतजार करना पड़ा। बृहस्पतिवार को समिति में किसानों को खाद बांटी गई। 6 नवंबर को 500 बोरी एमपीके खाद का ट्रक समिति में उतरा था। 8 तारीख को दिवाली के कारण खाद स्टॉक मशीन में नहीं चढ़ पाई थी। इससे गेहूं बोआई के समय किसानों को 5-6 दिन का इंतजार करना पड़ा। आज सुबह 9 बजे से खाद के लिए कागज जमा होना शुरू हुए। लगभग 170 किसानों के कागज जमा हुए और उनके अंगूठे भी लगे। सचिव धीरज सिंह ने बताया कि भोजपुर, ऊसरू, बरवालिया, चाहोतर, गहरौली और माधवपुर सहित कई ग्राम सभा के किसानों ने आवेदन किया। पहले चरण में लगभग 30 किसानों को 65 बोरी खाद का वितरण किया गया। बाकी बचे किसानों को यह खाद कल दी जाएगी।