फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में नहाय-खाय के साथ 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व

रायबरेली में छठ महापर्व की रौनक छाने लगी है। नहाय खाय के साथ शुक्रवार से पर्व की शुरुआत होगी। बाजार में इस समय लोग छठ के लिए खरीदारी कर रहे हैं। वहीं नगर पालिका कर्मी सई नदी तट के पास घाट की सफाई में लगे रहे। सई में इस समय पानी भी है, जिससे इस बार महापर्व के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को दिक्कत नहीं होगी। बृहस्पतिवार को पर्व के पहले दिन की तैयारी में महिलाएं लगी रहीं। बाजार से व्रत का सामान और पूजा सामग्री की खरीदारी की गई। शहर की छोटी बाजार में इस कारण भीड़ रही। लोगों ने खरीदारी की। पूजा सामग्री के तौर पर हवन कुंड और कलारा, सिंदूर व रोली की खरीदारी की गई। साथ ही व्रत और प्रसाद के लिए ड्राईफ्रूट खरीदा गया। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में पूर्वांचल और बिहार प्रांत से जुड़े परिवारों में उल्लास का माहौल है। जिले में भी छठ महापर्व का प्रचलन अब बढ़ गया है। यहां पर करीब चार हजार परिवार हैं। आईटीआई, कल्लू का पुरवा, शक्ति नगर, इंदिरा नगर, नेहरू नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर, सोनिया नगर व रेलवे कॉलोनी आदि मोहल्लों में पूर्वांचल के परिवार रहते हैं। छठ महापर्व को लेकर पूर्वांचल के परिवारों में पर्व को लेकर खुशी देखते ही बन रही है। छठ महापर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल रही। महिलाओं ने छुआरा, किशमिश और काजू की खरीदारी की। फलों की दुकानों पर भी ताजे फल खरीदे गए। इस समय सेब की मांग अधिक है। सेब बाजार में 120 से 150 रुपये किलो बिक रहा है। साथ ही तरबूज और चीकू को भी लोग खरीद रहे हैं। सई नदी के घाट की भी सफाई शुरू हो गई है। जिस जगह पर पूजा होना है, वहां पर मिट्टी डलवाई गई है और कूड़ा हटा दिया गया है। सोनिया नगर निवासी कंचन के परिवार में छठ पर्व को लेकर उत्साह है। सभी छठ पर्व को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। कंचन कहती हैं कि हम सब परिवार के साथ त्योहार को हर साल मनाते हैं। इस बार भी त्योहार मनाने की तैयारी कर ली है। यह पर्व परिवार कल्याण के लिए मनाया जाता है। इंदिरा नगर निवासी राजमनी सिंह और उनके परिवार के लोगों में छठ पर्व को लेकर बहुत खुशी है। उनका कहना है कि छठ पर्व का हमें बेसब्री से इंतजार रहता है। त्योहार मनाने की पूरी तैयारी कर ली है। बाजार जाकर खरीदारी भी कर ली है। इस पर्व के मनाने में छठ मइया हर मनोकामना पूरी करती हैं। इंदिरा नगर की पूर्व सभासद पूनम तिवारी कहती हैं कि छठ पर्व को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होगी। इस दिन कद्दू-भात और चने की दाल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। शनिवार को खरना होगा। इस दिन गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाया जाता है। रविवार को अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। डीएम सरनीत कौर ब्रोका और एसपी रवि कुमार ने बृहस्पतिवार राजघाट स्थित सई नदी के किनारे चल रही तैयारियों का जायजा लिया।डीएम-एसपी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह से कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई बेहतर तरीके से कराने के लिए कहा।नदी के किनारे बैरीकेडिंग कराने की बात कही। एसपी ने सीओ सदर समेत अन्य पुलिस अफसरों से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें