खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अमरोहा गेट स्थित पनीर-खोया मंडी के पास छापा मारकर साढ़े तीन क्विंटल संदिग्ध पनीर पकड़ा। सहायक खाद्य आयुक्त राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। छापे की भनक लगते ही चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। विभाग ने पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।