फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार में बिखरी सोने-चांदी की चमक, सिक्कों की खूब रही मांग

धनतेरस पर सराफा बाजार में सोने-चांदी की चमक खूब बिखरी। महंगे भाव के बावजूद लोगों ने परंपरा के अनुसार सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदे। चांदी के सिक्कों के साथ माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मछली और कछुए की मूर्तियों की भी खूब बिक्री हुई। मंडी चौक सराफा कमेटी की कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य नवीन रस्तोगी ने बताया कि इस बार उम्मीद के मुताबिक बाजार अच्छा रहा। चांदी के सिक्कों की मांग सबसे ज्यादा रही। चांदी के बर्तन और देवी-देवताओं की मूर्तियां भी लोगों ने खरीदीं। सोने के हल्के वजन वाले टॉप्स, अंगूठी और चेन की बिक्री हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें