राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचीं छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अलग-अलग योगासन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्राओं ने योगासनों के दौरान संतुलन, एकाग्रता और अनुशासन का प्रदर्शन किया