आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जनहित, सामाजिक न्याय और कानून-व्यवस्था से जुड़े चार सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं, बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की जांच, पंचायत सहायकों की मांगों के समाधान, 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण के निस्तारण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों के समाधान की मांग की गई।