पड़री क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से विकासखंड पहाड़ी के ग्रामीण रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। मोहनपुर-कनौरा, पड़री-चंद्रिका, डगमगपुर-सिंधौरा और भरपुरा-पहाड़ा मार्ग पर बने अंडरब्रिज में कई फीट बरसाती पानी भर गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से करीब 50 गांवों की लगभग एक लाख आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय, अस्पताल, बैंक, थाना और राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। लोगों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।