मीरजापुर के जिगना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बोलेरो से 40.545 किलो गांजा बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों ने बोलेरो की छत में गुप्त बॉक्स बना रखा था, जिसमें 20 बंडलों में गांजा छिपाकर छत्तीसगढ़ से प्रयागराज ले जाया जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई। एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा और सीओ लालगंज अमर बहादुर ने जानकारी दी।