फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाने के विरोध में आंदोलन करेगी सपा, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का किया आह्वान

मेरठ में जेलचुंगी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने प्रदेश में 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने के मुद्दे पर आंदोलन करने की बात कही। आदिल चौधरी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने के विरोध में पार्टी की ओर से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। प्रेसवार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें