मेरठ में सहयोग सामाजिक संस्था की ओर से ब्रह्मपुरी स्थित कार्यालय पर 76वें सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 11 वर्षीय बालक सार्थक शांडिल्य और प्रीति कौशिक ने हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पानी की एक-एक बूंद बचाने और जल संरक्षण का संकल्प लिया। संस्था अध्यक्ष दिनेश शांडिल्य एडवोकेट ने कहा कि कार्तिक मास में स्नान का विशेष पुण्य है। उन्होंने नदियों में बढ़ते जल प्रदूषण को रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।