मथुरा। लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना के कार्यक्रम में अपेक्षा से अधिक संख्या में महिलाएं पहुंचीं। कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाओं ने उन्हें दी जा रही साड़ियों को लेकर नाराजगी जताई। महिलाओं का आरोप था कि वितरण में नई साड़ियों के बजाय पुरानी साड़ियां दी जा रही हैं। इसको लेकर कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर तक असंतोष की स्थिति बनी रही। महिलाओं ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।