फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गिरिराज महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे उद्योगपति अनंत अंबानी, बांकेबिहारी मंदिर भी जाएंगे

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी शुक्रवार को मथुरा के गोवर्धन स्थित गंगा धाम पहुंचे। वह जतीपुरा स्थित गिरिराज महाराज के मुखारबिंद मंदिर पर दर्शन करेंगे। इस दौरान वह गिरिराज महाराज की परिक्रमा भी करेंगे। अनंत अंबानी दो दिवसीय दाैरे पर मथुरा पहुंचे हैं। वह शुक्रवार को गिरिराज महाराज के दर्शन करेंगे। इसके बाद मथुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को सुबह वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। यहां ठाकुरजी के दर्शन करने के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। इस दाैरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें