फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, बेड पर मिली लाश; परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला अनियां में शनिवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव नगला अनियां निवासी श्वेता(20) पत्नी तेजप्रताप का शव शनिवार सुबह घर में बेड पर पड़ा मिला। सुबह करीब 6:30 बजे सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मृतका के भाई सचिन ने बताया कि उसकी बहन की शादी 13 फरवरी को हुई थी और वह करीब सात माह की गर्भवती थी। बीती रात बहन ने अपने चाचा को फोन कर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। शनिवार सुबह करीब चार बजे उन्हें बहन की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर बहन का शव बेड पर पड़ा मिला। पास में साड़ी और कुर्सी रखी हुई थी। भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें