महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एसएसबी की ओर से श्यामकट गांव के पंचायत भवन में मोटर ड्राइविंग और बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। शनिवार को एसएसबी के उप कमांडेंट बृजेश कुमार रॉय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके तहत 30 युवाओं को 15 दिवसीय मोटर ड्राइविंग और 30 युवक-युवतियों को 21 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।