विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सेक्टर और पुलिस सेक्टर अधिकारियों की कार्यशाला हुई। डीएम ने बूथों पर न्यूनतम सुविधाएं, पहुंच मार्ग और रूट चार्ट समय से तैयार करने के निर्देश दिए। एसडीएम और सीओ को संयुक्त भ्रमण कर संवेदनशील क्षेत्रों की वल्नरेबिलिटी मैपिंग व सत्यापन करने को कहा। वहीं, एसपी ने बूथों का निरीक्षण कर एएमएफ और वल्नरेबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने तथा एसएसटी-एफएसटी के संभावित स्थलों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।