पनियरा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी अमृत यादव को शुक्रवार को बिनौली चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव का निवासी है। वह पनियरा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 246/2026, धारा 316(5) बीएनएस के तहत वांछित था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।