फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: स्लीपर बस की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, सभी यात्री सुरक्षित

Sat, 21 Nov 2026 11:22 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के भीरा इलाके में शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्लीपर बस की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इसमें ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटकर सड़क किनारे जा गिरा। वहीं बस भी अनियंत्रित होकर झाड़ी की तरफ चली गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। 
 
भीरा थाना क्षेत्र के मैलानी तिराहे के पास शनिवार सुबह यह घटना हुई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, ट्रैक्टर चालक को हल्की चोटें आई हैं। लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर अपनी साइड से जा रहा था। तभी सामने से तेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोग बस से बाहर निकले। 

सूचना पर भीरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मौके पर हालात सामान्य हैं। मार्ग पर आवागमन जारी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें