मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किया गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र पर आने वाले लोगों को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाने के साथ मतदान से जुड़ी उनकी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान किया जाए। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को केंद्र तक पहुंचने के लिए जागरूक करने और आगंतुकों का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने को कहा।