फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर तेज रफ्तार कार कई पलटी खाकर ट्रक से टकराई, तीन घायल, बड़ा हादसा टला

कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शनिवार देर शाम बड़ा हादसा टल गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई पलटी खाते हुए हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें ही आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार बेहद तेज गति में थी। महाराजपुर थाने के पास अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार हाईवे पर पलटियां खाते हुए किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर दौड़े और तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें