फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंंज: साकेतपुरी में निकला चार फीट का अजगर, सहमे लोग

सोमवार देर शाम 8 बजे मोहल्ला साकेतपुरी के मुख्य मार्ग पर एक चार फीट का अजगर कहीं से निकल आया। जिसे देख वहां खेल रहे छोटे बच्चें सहम गए और जानकारी अपने परिजनों को दी। मौके पर लोग लाठी डंडे लेकर निकले तो अजगर पास के एक खाली प्लाट में घुस गया। खतरा महसूस करते हुए लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर वन दरोगा नीलू यादव पहुंचे और चार फीट के अजगर को किसी तरह से पकड़ कर झोला में भरकर उसे दूर जंगल में जाकर छोड़ा। स्थानीय लोगों नेे बताया कि गनीमत रही कि अजगर ने बच्चों को नुकसान नहीं पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें