कानपुर आरटीओ में सोमवार को हुई प्रशासनिक छापेमारी के बाद भी आरोपों से घिरे चालान बाबू विपिन मिश्रा मंगलवार को कार्यालय में काम करते नजर आए। सोमवार को आरटीओ कार्यालय में एसडीएम और एडीसीपी के नेतृत्व में अचानक छापेमारी की गई थी। इस दौरान विभागीय अभिलेखों की जांच के साथ कर्मचारियों और कार्यालय में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई थी।