कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर और करन खेड़ा गांव के बीच मंगलवार दोपहर खेतों में काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे 8 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और खेतों में छिपे तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग शुरू कर दी है।