फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालपी अधिवक्ता हत्या मामले में वकीलों ने नारेबाजी कर बिल्हौर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष व अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में बिल्हौर के वकीलों ने भी नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीदार को सौंपा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की आवाज बुलंद की। मंगलवार को कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार के अपहरण और निर्मम हत्या के मामले को लेकर बिल्हौर के वकील लामबंद हुए और तहसील में एकत्र होकर अधिवक्ता एकता जिंदाबाद की नारेबाजी करते पूरी घटना की निंदा की। घटना के विरोध में लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष जनार्दन यादव, महामंत्री कुशल पांडे, योगेंद्र शुक्ला, आलोक मिश्रा, विकास गुप्ता, अनिल अग्निहोत्री आदि ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अनुभव चंद्रा को सौंपा। वकीलों ने आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, वकीलों के विरुद्ध होने वाली आपराधिक घटनाओं की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच, मृतक अधिवक्ता के शोकाकुल परिवार को 5 करोड़ की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य सरकारी नौकरी की भी मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें