कानपुर के मंधना रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे पिकअप की टक्कर से रेलवे गेट टूट गया, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू रखने के लिए अस्थायी कॉशन गेट लगाया गया। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को रुकवा लिया है और गेट की मरम्मत होने तक कॉशन के सहारे सावधानीपूर्वक ट्रेनों को निकाला जा रहा है।