फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मंधना फ्लाईओवर के नीचे अवैध अतिक्रमण से हाईवे पर लग रहा जाम, वाहन चालकों को परेशानी

मंधना चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे जीटी रोड हाईवे की लेन पर अवैध अतिक्रमण के चलते वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की लेन पर कब्जा होने से वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। खासकर व्यस्त समय में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ भारी वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। हैरानी की बात यह है कि अतिक्रमण वाले स्थान से महज 50 कदम की दूरी पर ट्रैफिक पुलिस का बूथ है। इसके बावजूद हाईवे की लेन पर अवैध कब्जा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और हादसे का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग और ट्रैफिक पुलिस से अतिक्रमण हटवाकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें